द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ (जनपद गौतमबुद्ध नगर) के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा मित्रों की समस्याओं एवं मांगों का अविलंब समाधान करने का अनुरोध किया गया है।संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा मित्र विगत 24 वर्षों से पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। मांग की गई है कि नई शिक्षा नीति में शिक्षा मित्रों को सम्मिलित करते हुए नियमित वेतनमान दिया जाए।समायोजन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रदेश के शिक्षा मित्रों को 12 माह तथा 62 वर्ष की आयु तक सम्मानजनक मानदेय दिया जाए।मृतक शिक्षा मित्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि व उनके आश्रितों को नियुक्ति प्रदान की जाए। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष जगवीर भाटी, संजय भाटी, कालूराम, कुमरेश, कृष्ण अवतार, संतोष भाटी, मंजू, रेखा, इंद्रा, ललित कुमार, विनोद कुमार, रविकरण ,डालचंद शर्मा, विनोद खारी, रणजीत सिंह,कुलदीप, हेमलता, माया, रजनी, सत्य प्रकाश, राजपाल, पुष्पा, सुनीता, ज्ञानेंद्र, कमल, प्रेमपाल, गंगासरण, भूपेंद्र सिसोदिया, शिवकुमार सहित अन्य शिक्षा मित्र उपस्थित थे।

