-विवादित बयान पर लगातार बढ़ रही राजकुमार की मुश्किल
-दादरी में ब्राह्राण समाज के लोग फूंक चुके हैं राजकुमार का पुतला
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ब्राह्राण समाज के खिलाफ सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले में राष्ट्रीय परशुराम परिषद व परशुराम स्वाभिमान सेना के IT सह संयोजक सुशील पंडित ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ नोएडा सेक्टर 24 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। ज्ञात हो कि विगत दिनों राजकुमार भाटी द्वारा एक सार्वजानिक कार्यक्रम में ब्राह्मणों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था जिसकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बाद में उन्होंने अपने बयान पर हाथ जोड़कर माफ़ी मांग ली थी। लेकिन उनके खिलाफ लोगों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
यह सपा के बोल
मामले में सुशील पंडित का कहना है कि राजकुमार भाटी लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते रहते हैं। राजकुमार भाटी सपा के आधिकारिक प्रवक्ता हैं और उनके बोल अधिकारिक रूप से सपा के बोल हैं, ऐसे में यह माना जाएगा कि उनके बोल सपा मुखिया अखिलेश यादव के बोल हैं। सुशील पंडित ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की है कि राजकुमार भाटी को पार्टी से बाहर निकालें। इस अवसर पर राजेश प्रधान, सुनील पंडित, महेश शर्मा, सुशील, सिंगा पंडित,अटल भाटी, गौरव नंबरदार, मनीष, कालू पंडित,साधना शर्मा, हिमांशु शर्मा, पिंटू शर्मा, मनवीर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
