-जॉब फेयर में 63 कंपनियों ने लिया था हिस्सा
-कंपनियों ने 250 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर रिपोर्ट के लिए बुलाया
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित हरलाल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय Job Quest Expo 2026 पूरी तरह से सफल रहा। एक्सपो में कुल 63 कंपनियों एवं हायरिंग पार्टनर्स ने भाग लिया। लगभग 2200 अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। इसमे से 113 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट जॉइनिंग लेटर प्रदान किए गए। जिन लोगों को जॉब का ऑफर लेटर मिला वह खुशी से झूम उठे। जबकि लगभग 250 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर अंतिम चरण हेतु कंपनियों में रिपोर्ट करने के लिए आमंत्रित किया गया।रोज़गार मेले में शामिल विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने अभ्यर्थियों के उत्साह, ऊर्जा एवं पेशेवर दृष्टिकोण की भी प्रशंसा की।

देश भर से आए युवा
जॉब फेयर में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवाओं ने हिस्सा लिया। जिन लोगों का सफलता मिली वह खुश हो गए अन्य को निराशा हुई। इस अवसर पर HIMT ग्रुप के चेयरमैन एचएस बंसल ने कहा कि HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर प्रदान करने हेतु ऐसे मेगा आयोजनों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने सभी कंपनियों का आभार व्यक्त करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. विक्रांत चौधरी ने भी कंपनियों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजन विद्यार्थियों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत सेतु स्थापित करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।


