-करंट लगने से कुछ देर के लिए अचेत हुआ बच्‍चा
-लोगों ने मेंटेनेंस विभाग पर लगाया घोर लापरवाही का आरोप

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट की महागुन मायबुड्स सोसायटी में खेलने के दौरान एक बच्‍चा करंट की चपेट में आ गया। करंट के कारण कारण बच्‍चे को जोर का झटका लगा। इस कारण बच्‍चा कुछ देर के लिए अचेत हो गया। यदि करंट अधिक आ रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर सोसायटी के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की और मेंटेनेंस विभाग पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। घटना के बाद मेंटेनेंस विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्‍यवस्‍था को सही किया।

जाली में आ रहा था करंट
सोसायटी में बच्‍चों के खेलने के लिए बास्‍केटबॉल कोर्ट बनाया गया है। कोर्ट में सोसायटी का रहने वाला कार्तिक अपने दोस्‍तों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान उसने कोर्ट की जॉली को छुआ। जाली में आ रहे करंट के कारण वह चिल्‍लाने लगा। जांच में सामने आया कि बास्‍केटबॉल कोर्ट के बगल में स्‍ट्रीट लाइट का पोल लगा है। जॉली के सपोर्ट को मजबूत करने के लिए लोहे का एक सरिया बिजली के पोल से मोड़ते हुए जाली में बांधा गया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर टेस्‍टर से जांच की तो खंभे के साथ ही जाली में भी करंट मिला।