-जिला रोजगार कार्यालय व प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से होगा आयोजन
-21 एवं 22 अप्रैल को नॉलेज पार्क के हरलाल कॉलेज में होगा आयोजन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: छात्रों को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करने के लिए नॉलेज पार्क स्थित हरलाल कॉलेज में प्रतिवर्ष जॉब फेयर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 21 व 22 अप्रैल को कॉलेज परिसर में ही होगा। खास बात है कि इस बार जॉब फेयर का आयोजन कॉलेज प्रबंधन के द्वारा जिला रोजगार कार्यालय व भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से किया जाएगा। कॉलेज में आयोजित प्रेसवार्ता में कॉलेज के चेयरमैन एचएस बंसल ने बताया कि जॉब फेयर के लिए अब तक 3600 से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जॉब फेयर वाले दिन कॉलेज में पहुंचकर भी युवा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
65 कंपनी कर रही प्रतिभाग
जॉब फेयर में 190 से अधिक कॉलेज व यूनिवर्सिटी के युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें प्रमुख रूप से दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, गुरुग्राम, बुलंदशहर, मथुरा व अन्य जिले के युवा हैं। जॉब फेयर में आने के लिए 65 से अधिक कंपनियों ने अपनी सहमति दे दी है। इसमें प्रमुख रूप से जस्ट डॉयल, एक्सिस बैंक, बजाज कैपिटल, आईसीआईसीआई बैंक, पेटीएम, हीरो मोटोक्राफ्ट, हिमालया वेलनेस, एचडीएफसी बैंक सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

