-ग्रेटर नोएडा में आईआईटी के रूडकी कैंपस में हुआ आयोजन
-विषय पर देश भर से आए विशेषज्ञों ने रखे विचार
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: कृत्रिम बौद्धिकता से परिवर्तित होते हुए परिदृश्य में सस्टेनेबल कंप्यूटिंग तथा एकीकृत संचार व्यवस्था और भविष्य की आपार संभावनाओं के विषय, आई ट्रिपल ई उत्तर प्रदेश चैप्टर द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय सम्मलेन का आयोजन ग्रेटर नॉएडा के आईआईटी रूडकी कैंपस में हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश के शोधार्थियों, छात्रों, प्राध्यापकों के द्वारा 1500 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इसमें से लगभग 250 शोध पेपर्स का चयन हुआ। साथ 250 शोधार्थी अपने कार्य को सम्मलेन में प्रस्तुत कर रहे है। सम्मलेन का उद्घाटन अनुराग गोयल (कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के भूतपूर्व सचिव), जयंत कृष्णा (पूर्व सीईओ , प्रधानमंत्री स्किल इंडिया मिशन तथा सीओओ राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ) तथा डॉक्टर सतीश कुमार सिंह (डीन ट्रिपलआईटी प्रयागराज) ने किया।

कांफ्रेंस में रखे विचार दो दिवसीय सम्मलेन तथा कार्यशाला में आईटी सेक्टर तथा उद्योग जगत के विद्वानों ने भी अपने विचार रखे। अनुज तिवारी (माइक्रोसॉफ्ट), अमन कौशिक(फुलक्रुम पुश) , वरुण शर्मा (इनफ़ोसिस), सरोज पटनायक(पीडब्लूसी), तरुण गुप्ता (एलएन्डटी माइंडट्री), कार्तिकेय रमन (ग्रांट थॉर्नटन), नितिन चतुर्वेदी(डाटा फ्लो), रजनी सिंह (एक्सेंचर), डॉक्टर स्वेता सिन्हा, (कैंपस कैटेलिस्ट कंसल्टिंग) अभिषेक सिन्हा, डॉक्टर विकास द्विवेदी तथा अन्य ने विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मंगलमय इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉक्टर अतुल मंगल, लॉयड इंस्टिट्यूट के सीनियर डायरेक्टर डॉक्टर राजीव अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सम्मलेन के संयोजक डॉक्टर एपी श्रीवास्तव तथा पीयूष शंकर गर्ग ने बताया की आई ट्रिपल ई द्वारा प्रायोजित यह कांफ्रेंस शैक्षिक शोधार्थियों तथा इंडस्ट्री प्रतिनिधियों के विचार संगम का एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है। जिसमें भविष्य की आवश्यकताओं को समझने और साथ कार्य करने के महत्वपूर्ण अवसर हैं। जिससे शैक्षिक रिसर्च के व्यवसायिक और ज्यादा उपयोग की अपार संभावनाएं हैं।



