-बिल्‍डर के द्वारा लगातार किया जा रहा भूगर्भ जल का दोहन
-पर्यावरण संरक्षक विक्रांत तोंगण ने की थी शिकायत

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जिले में विभिन्‍न स्‍थानों पर चल रहे मिगसन बिल्‍डर के प्रोजेक्‍ट में नियमों का घोर उल्‍लंघन करते हुए भूगर्भ जल का दोहन किया जा रहा है। प्रतिदिन लाखों लीटर पीने योग्य शुद्ध पानी नालियों में बहाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षक विक्रांत तोंगण ने मामले की शिकायत निदेशक भू गर्भ जल विभाग लखनऊ से की थी। विक्रांत ने बिल्‍डर के द्वारा किए जा रहे भूगर्भ जल दोहन के साक्ष्‍य भी उपलब्‍ध कराए थे। उन्‍होंने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। बिल्‍डर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश अधिकारियों को दिया है। बिल्‍डर के खिलाफ जो कार्रवाई की जाए उसकी रिपोर्ट 10 दिनों में देने के लिए कहा है।

नीचे गिर रहा जलस्‍तर
विक्रांत ने बताया कि बिल्‍डर के द्वारा टेक जोन में मुर्शदपुश्‍र गांव के पास प्रोजेक्‍ट तैयार किया जा रहा है। लाखों लीटर पानी को जमीन से निकालकर नालियों में बहाया जा रहा है। जिले में प्राधिकरण व अन्‍य अधिकारियों से मामले की शिकायत की गई थी, किसी ने भी उसका संज्ञान नहीं लिया। भूजल दोहन के कारण जिले में पानी का स्‍तर लगातार नीचे गिर रहा है। इसके साथ ही अल्‍फा दो सेक्‍टर में भी बिल्‍डर के प्रोजेक्‍ट में भी पानी का दोहन किया जा रहा है। अधिकारी ने निर्देश दिया है कि भूगर्भ जल अधिनियम 2019 में निहित प्राविधानों के तहत कार्रवाई करते हुए 10 दिन में उसकी रिपोर्ट प्रस्‍तुत करें।