द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सीबीएसई ने कक्षा XII बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में नॉलेज पार्क तीन में स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार सफलता प्राप्त की। विद्यालय ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक परिणाम प्राप्त करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के समर्पण, परिश्रम और लगन को सिद्ध किया है। विद्यालय में आदित्य सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। विद्यालय में दूसरे नंबर पर ईशा कसाव 92.6 प्रतिशत व तीसरे नंबर पर सारा शुक्ला ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। साथ ही छात्रा सांची तयाल ने 87.2 प्रतिशत व अन्वी गुप्ता ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।विषयवार टॉपर्स में अंग्रेजी में गीतांशी सूद ने 98, भौतिक विज्ञान में आदित्य सिंह ने 97, रसायन विज्ञान में कुमारी ईशा ने 96, जीव विज्ञान में कुमारी ईशा ने 98, अर्थशास्त्र में सांची तयाल ने 92, व्यवसाय अध्ययन में सांची तयाल 83, लेखाशास्त्र में सांची तयाल ने 83, चित्रकला में प्रियांशी सिंह ने 99, गणित में आदित्य सिंह ने 98, शारीरिक शिक्षा में जिनल पडालिया 96, मनोविज्ञान में शांभवी ने 83,कंप्यूटर विज्ञान में अर्नव जुनेजा ने 72, हिंदी में सारा शुक्ला एवं खुशी ने 77, इतिहास में सारा शुक्ला ने 92, राजनीति विज्ञान में सारा शुक्ला ने 95 और भूगोल में ईशा कसाव ने 84 अंक प्राप्त किए। स्कूल की निदेशक ने विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं विद्यालय द्वारा प्रदान की गई मजबूत शैक्षणिक नींव का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग की भी सराहना की।


