द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: CBSE ने बुधवार को 12 वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन किया। स्कूल के 30 छात्रों ने परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। स्कूल में रक्षिता सिंह व आलोकित सिंह ने संयुक्त रूप से 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। स्कूल की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने सभी छात्रों को बधाई दी। परीक्षा में अनुषा ने 97 प्रतिशत, समीक्षा ने 97 प्रतिशत, पलक ने 96.8 प्रतिशत, अद्विक कुमार ने 95 प्रतिशत, धानी बंसल ने 95 प्रतिशत, अरन कबीर ने 94.8, सजीव योहन एबेनेज़र ने 94.8 प्रतिशत, वंश अहलावत ने 94.2, डिंपल राज ने 94, राहुल सिंघल ने 93.5, शगुन सिंह ने 93.8,प्रांजल तोमर ने 93.5, निमिषा ने 93, रिधिमा ने 92.6, विश्व विजय नारायण सिंह ने 91.8, महक सिंह ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।


