-सेक्‍टर के पूर्व आरडब्‍ल्‍यूए अध्‍यक्ष सूरत नागर के नेतृत्‍व में आयोजित हुआ कार्यक्रम
-वाटर कूलर लगाने की पहल को लोगों ने सराहा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में आरडब्‍ल्‍यूए के पूर्व अध्‍यक्ष आर्य सूरत नागर के नेतृत्‍व में सराहनीय कार्य किया गया। 1857 की क्रांति के वीर सेनानी शहीद गुर्जर दरियाव सिंह नागर की पुण्यतिथि पर आम जनता की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाया गया। वाटर कूलर के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन पूर्व अध्यक्ष आर्य सूरत नागर, श्रीनिवास भाटी एवं सुनील प्रधान के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वाटर कूलर लगाने की पहल को लोगों ने सराहा।

बलिदान को किया याद
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने क्रांतिकारी शहीद दरियाव सिंह नागर के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा एवं तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एवं तीन नंबर गेट पर मीठे जल का वितरण किया गया। क्रांतिकारी शहीद दरियाव सिंह नागर युवा समिति के अध्यक्ष सुनील प्रधान व पूर्व अध्यक्ष सूरत नागर ने कहा कि समाज सेवा ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी उद्देश्य से सेक्टर-36 में आम लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगाया गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मास्टर दिनेश नागर, श्रीनिवास भाटी, पूर्व अध्यक्ष जीत सिंह (पप्पीभाई), प्रवीण भारतीय,बलराज हूंण, ज्ञानवीर पहलवान, राजेश डेढा, पप्पू नागर, गौतम नागर, राजू पंडित, मेहर चंद, वेद नागर, विनोद नागर, तेजवीर मावी, ब्रह्म प्रधान, शरद शर्मा, मुकेश कसाना, विनोद सरधना, हरिशंकर शर्मा, राकेश नागर, विपिन सिंह, गौरव भाटी, जितेंद्र, अभिषेक, कृष नागर,आशु नागर, लविश नागर आदि लोग मौजूद थे।