-स्टूडेंट फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026 में मनाया गया जश्न
-चयनित छात्रों को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने किया सम्मानित
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: शानदार प्लेसमेंट के मामले में गलगोटिया विश्वविद्यालय ने एक बार फिर इतिहास रचा है। यूनिवर्सिटी ने 1,250 से अधिक भर्ती करने वाली कंपनियों के माध्यम से 5,500 प्लेसमेंट का महत्वपूर्ण आंकड़ा हासिल किया है। इस उपलब्धि का उत्सव स्टूडेंट फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026 में मनाया गया। जहां विश्वविद्यालय ने चयनित छात्रों को सम्मानित किया और उन छात्र समन्वयकों (स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर्स) के नेतृत्व की सराहना की, जिन्होंने पूरे प्लेसमेंट सीजन के दौरान भर्ती प्रक्रियाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका प्लेसमेंट के इस व्यापक परिणाम से यह स्पष्ट होता है कि देश और दुनिया की अग्रणी कंपनियां गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों पर भरोसा करती हैं तथा विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता और उद्योगोन्मुखी शिक्षा पर आधारित निरंतर प्रयासों को मान्यता देती हैं। इंफोसिस ने 526, कैपजेमिनी ने 228, कॉग्निजेंट ने 205, सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड ने 188, एलटीएम ने 119, एक्सेंचर ने 91 तथा ईवाई ने 61 छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान किए।
60 लाख का सर्वाधिक पैकेज
प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों का सर्वाधिक वार्षिक पैकेज 60 लाख रुपये रहा, जबकि सबसे अधिक मासिक स्टाइपेंड वाली इंटर्नशिप का मूल्य 1.25 लाख रुपये प्रति माह रहा। अनेक छात्रों को 15 लाख रुपये से 26.6 लाख रुपये वार्षिक वेतन के बीच के प्रस्ताव देश और दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों से प्राप्त हुए। विश्वविद्यालय ने बिग-4 कंपनियों—डेलॉइट, ईवाई, केपीएमजी और पीडब्ल्यूसी—में 80 से अधिक ड्रीम ऑफर्स भी दर्ज किए। अच्छे प्लेसमेंट पर यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि एक ही वर्ष में 5500 प्लेसमेंट यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि हमारा पाठ्यक्रम प्रभावी है, क्योंकि इसे उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी के साथ विकसित किया गया है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी की यह सफलता एक मजबूत उद्योग-संलग्न शिक्षण व्यवस्था का परिणाम है। विश्वविद्यालय में लगभग 20 उद्योग-केंद्रित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और शिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिन्हें एप्पल, इंफोसिस, इंटेल, सिस्को, टाटा टेक्नोलॉजीज, एलएंडटी एडुटेक, कैपजेमिनी, सेल्सफोर्स और आईबीएम जैसी अग्रणी कंपनियों के सहयोग से विकसित किया गया है। यह केंद्र छात्रों को व्यावहारिक अनुभव, उभरती प्रौद्योगिकियों तक पहुंच, उद्योग-प्रमाणित शिक्षण कार्यक्रम और विशेषज्ञों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे कक्षा की शिक्षा और पेशेवर दुनिया के बीच की दूरी कम होती है।


