द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:नॉलेज पार्क स्थित विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(VSIET) ने 13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ करार किया है। इनमें वीआरटी मैनेजमेंट ग्रुप एवं वेगा (USA), हैकी सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य संस्थाएं शामिल हैं। इन सहयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उद्यमिता, डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सिक्योरिटी एवं रोबोटिक्स के क्षेत्र में मेंटरिंग, प्रशिक्षण एवं इंडस्ट्री सपोर्ट प्रदान किया जाएगा। संस्थान के चेयरमैन सुजीत रॉय के मार्गदर्शन तथा डॉ. एपी श्रीवास्तव, निदेशक और डॉ. विजय कुमार यादव, डीन एकेडमिक्स–इंजीनियरिंग, VSIET के नेतृत्व में यह पहल विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख कौशल, वैश्विक अनुभव तथा रोजगार एवं उद्यमिता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



