-विधायक तेजपाल नागर के प्रयास से स्वीकृत हुई राशि
-ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दादरी विधानसभा के विभिन्न गांवों में लगभग 11 करोड़ रुपए से विकास कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्य कराने की मांग ग्रामीणों के द्वारा विधायक तेजपाल नागर से लंबे समय से की जा रही थी। विधायक के प्रयास के बाद कार्य कराए की स्वीकृति मिल गई है। इन पैसों से सड़क, नाली, कल्वर्ट, बारातघर एवं पुस्तकालय, चौपाल सहित विभिन्न जनसुविधाओं के विकास को गति मिलेगी। इन कार्यों के पूर्ण होने से सड़क, जल निकासी, नाली, कल्वर्ट, सामुदायिक सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।

इन गांवों में होगा कार्य
11 करोड़ 42 लाख रुपए से शाहदरा, सेक्टर-141 में श्री नागर गली एवं अन्य स्थलों पर कल्वर्ट का पुनः निर्माण, सीसी सड़क की मरम्मत एवं एमएस. जाल लगाने का कार्य 153.19 लाख से होगा। मोहियापुर गांव की आंतरिक गलियों में सीसी पेवमेंट एवं नालियों के अनुरक्षण का कार्य 98.14 लाख से होगा। याकूतपुर गांव में सीसी रोड एवं नाली के अनुरक्षण का कार्य 64.59 लाख से होगा। साथ ही अन्य गांवों में भी विकास कार्य कराया जाएगा। विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र का तेजी से हो रहा विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की विकासोन्मुखी सोच का परिणाम है। विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली, जल निकासी, संपर्क मार्ग, सामुदायिक भवन तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में मजबूत सड़क एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था ग्रामीणों की दैनिक आवश्यकताओं से सीधे जुड़ी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए आंतरिक गलियों की सीसी सड़क, नालियों के अनुरक्षण एवं निर्माण, कल्वर्ट के पुनर्निर्माण तथा अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

