द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बिलासपुर में राजेंद्र प्रजापति के आवास पर प्रजापति समाज की प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित हुई। आयोजकों ने बताया कि अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फ़ोरम के तत्वधान में 27 सितंबर को बिलासपुर कस्बे में प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों सहित देश के अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग हिस्‍सा लेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित और मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में समाज की वर्तमान स्थिति शिक्षा, रोजगार ,सामाजिक उत्थान ,युवाओं की भागीदारी और प्रजापति समाज को संगठित करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम आयोजक प्रजापति राजेंद्र आर्य ने बताया कि समाज के विकास के लिए आपसी एक जुटता अत्यंत आवश्यक है । इसी उद्देश्य को लेकर यह प्रदेश स्तरीय प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र सिंह, शोभाराम प्रजापति उपाध्यक्ष माटी कला बोर्ड उत्तराखंड ,संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति एवं समाज के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग अपने विचार साझा करेंगे तथा सामाजिक हितों से जुड़े विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा। महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद, दिल्ली, हरियाणा,उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, गुजरात आदि राज्यों से प्रजापति समाज के प्रबुद्ध लोग शिरकत करेंगे। प्रेस वार्ता के मौके पर प्रजापति राजेंद्र आर्य,प्रेम चंद प्रजापति,संतोष प्रजापति ,सैलू प्रजापति,झगडू प्रजापति,राहुल प्रजापति आदि लोग मौजूद थे।