-विधायक तेजपाल नागर नेRWA सदस्यों को दिलाई शपथ
-नई टीम को लोगों ने मला पहना कर दी बधाई
द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा: सेक्टर अल्फा-१ के कम्युनिटी सेंटर में RWA के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजापाल नगर ने सदस्यों को शपथ दिलाई। विधायक तेजपाल नागर ने कहा की सेक्टर के विकास और निवासियों के रोजाना के जीवन को सुगम और समस्या विहीन बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को मिल जुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई की सभी सेक्टर को बेहतर बनाने का काम करेंगे। चुनी गई नई टीम के सदस्यों को सेक्टर के सभी लोगों ने माला पहनकर बधाई दी। RWA सदस्यों ने सभी का आभार जताया।
उम्मीद पर खरा उतरने का वादा
अध्यक्ष नरेश चंद्र शर्मा ने कहा की जिस उम्मीद और विश्वास के साथ सेक्टरवासियों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वो उस पर शत प्रतिशत खरे उतरेंगे। महासचिव प्रेम सिंह भाटी एवं कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल ने सेक्टर के चहुमुखी विकास करने की बात कही। राजेंद्र नागर एवं सुभाष अग्रवाल ने कहा की सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के काम को मजबूती से किया जाएगा। उपाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा ने कहा की हर ब्लॉक से कमिटी बनाकर कार्य किया जाएगा। शपथ लेने वालों में संरक्षक पद पर राजेंद्र नागर , सुभाष अग्रवाल एवं जीतेन्द्र चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गजेंद्र दत्त शर्मा , मनोज गुप्ता ( मोनू भाई ) , एवं मनवीर मावी उपाध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र गोयल , रणसिंघ प्रधान जी , पवन गोयल , राकेश नागर ,यशपाल भाटी , ओमकारभाटी एवं जीतेन्द्र गर्ग संयुक्त महासचिव पद पर विजय शर्मा वित्त सचिव सुनील शर्मा सचिव आरo के सिंह , सांस्कृतिक सचिव मंजू वर्मा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर शशि बाला गुप्ता , सुसैन राम शर्मा,कपिल शर्मा, रामदास , एस के सेठ मेहर चंद, राम सिंह गोला एवं रणवीर सिंह ने शपथ ली।
