-राष्‍ट्रीय मंत्री ने डबल इंजन सरकार की गिनाई उपलब्धि
-2027 में लगातार तीसरी बार बनेगी सरकार

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश का स्वागत कार्यक्रम नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं व युवाओं ने माला पहनाकर राष्‍ट्रीय मंत्री का स्‍वागत किया। इस दौरान विधायक तेजपाल नागर के साथ ही बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे। राष्‍ट्रीय मंत्री ने डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए। कहा भाजपा सरकार में हर वर्ग को सुरक्षा मिल रही है। कार्यक्रम का आयोजन रणजीत पहलवान और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख औद्योगिक ग्रुप एवेरिड़े ने किया।

आर्थिक मोर्चे पर मिली मजबूती
इस अवसर पर राष्‍ट्रीय मंत्री जय प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में पूरी दुनिया में देश सम्मान,सुरक्षा और आर्थिक सभी मोर्चे पर मजबूत हुआ है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शासन में आम जन, महिलाओं की सुरक्षा और कानून का राज स्‍थापित हुआ है। कहा कि 2027 में यूपी में डबल इंजन की सरकार योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में बनेगी। तेजपाल नागर ने राष्‍ट्रीय मंत्री के राजनैतिक संघर्षो और समर्पण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रणजीत पहलवान,जीतू भाटी(एवरीडे ग्रुप), सुमित भाटी, अजय भाटी, अमित भाटी, वनीश प्रधान, अमित भाटी, बृजेश भाटी, परीक्षित नागर, पवन भाटी, अमन शर्मा, मानसिंह मास्टर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।