-सैकड़ों छात्रों के साथ जीएल बजाज ने किया है फ्रॉड
-दबाव बनाकर छात्रों को मथुरा कैंपस भेज रहा कॉलेज

द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा:एडमीशन के नाम पर सैकड़ों छात्रों के साथ किया गया जीएल बजाज कॉलेज का फ्रॉड सुर्खियों में बना हुआ है। छात्र आए दिन परेशान हो रहे हैं। इतने बड़े फ्रॉड मामले की जांच करने व कॉलेज आकर छात्रों के दर्द को सुनने की बजाए AKTU की टीम लखनऊ में ही आराम फरमा रही है। AKTU के वीसी पिछले चार दिनों से कह रहे हैं कि जांच के लिए टीम जीएल बजाज कॉलेज जाएगी साथ ही पीडित छात्रों से बात भी करेगी। पीडित छात्र लगातार AKTU प्रबंधन से बात करने का भी प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्‍हें गोल-मोल जवाब दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जीएल बजाज कॉलेज प्रबंधन अपना मैनेजमेंट तंत्र चला रहा है। चर्चा है कि जीएल बजाज का मैनेजमेंट AKTU पर भी चल गया है।

यह था मामला
जीएल बजाज कॉलेज ने अपने यहां उपलब्‍ध एमबीएम की सीट पर अधिक छात्रों को डायरेक्‍ट एडमीशन दे दिया था। छात्रों से कोर्स के साथ ही हास्‍टल व यूनिफार्म की फीस भी जमा करा ली थी।कॉलेज को उम्मीद नहीं थी कि AKTU की काउंसिलिंग से उनके यहां पर छात्रों का अधिक प्रवेश होगा। कॉलेज में उपलब्‍ध सीट के सापेक्ष काउंसलिंग से अधिक छात्रों ने एडमीशन ले लिया था। जिन छात्रों को कॉलेज ने डायरेक्‍ट एडमीशन दिया था बाद में उन्‍हें प्रवेश देने से मना कर दिया। इस कारण छात्र भड़क गए थे। नाराज छात्रों ने कॉलेज के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया था। बाद में कॉलेज ने दबाव बना कुछ छात्रों को मथुरा कैंपस में एडमीशन दे दिया। अन्‍य छात्र अभी भी परेशान हैं।