-सेक्टर में चल रहे विकास कार्यों पर हुई चर्चा
-अगले एक माह में सभी काम पूरा होने का मिला आश्वासन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: DM मेधा रूपम ने कुछ दिनों पूर्व बीटा एक सेक्टर का दौरा किया था। RWA के नेतृत्व में सेक्टर के लोगों ने डीएम के सामने विभिन्न समस्याओं को रखा था। सेक्टर में विकास कार्य कराने की मांग की थी। सेक्टर में DM के दौरे का असर देखने को मिला है। विभिन्न विकास कार्य शुरू हो गए हैं। चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर RWA के पदाधिकारियों ने एडीएम व प्राधिकरण अधिकारियों से मिले मुलाकात की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि चल रहा सभी विकास कार्य अगले एक माह में पूरा हो जाएगा। बैठक में एडीएम अजीत सिंह प्राधिकरण DGM विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, राजेश गौतम, ज्ञानेंद्र यादव, सौरभ भारद्वाज, मैनेजर संध्या सिंह ,स्वतंत्रता वर्मा मौजूद थे।

यह कार्य कराने की मांग
RWA पदाधिकारियों ने मांग की कि चारदीवारी व बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए, सर्विस रोड एवं सड़कों का सुदृढ़ीकरण हो, सीवर लाइन, पेयजल व नालियों की व्यवस्था सही की जाए। साथ ही मांग की कि सेक्टर में नियमित रूप से साफ-सफाई और उद्यान का रखरखाव किया जाए, सेक्टर में नियमित कूड़ा उठाने, पार्कों के रखरखाव, पेड़-पौधों की छंटाई और सिंचाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और बिजली व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त हो। इस अवसर पर RWA अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी,कोषाध्यक्ष विपिन भाटी, ओम प्रकाश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
