-ऑटोनॉमस सेलिब्रेशन एवं एजुकेटर्स मीट का आयोजन
-400 से अधिक एजुकेटर्स एवं टॉप कंपनी के एचआर ने लिया हिस्‍सा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने ऑटोनॉमस सेलिब्रेशन एवं एजुकेटर्स मीट का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों तथा गणमान्य अतिथियों ने संस्थान को स्वायत्त (Autonomous) दर्जा मिलने पर बधाई दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्थान की स्वायत्तता का उत्सव, एजुकेटर्स मीट तथा विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उत्कृष्ट पैकेज पर चयनित विद्यार्थियों को प्लेसमेंट अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित करना रहा। ऑटोनोमस उत्सव में एनसी आर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, 400 से अधिक एजुकेटर्स , टॉप कंपनी के एचआर, जीएम ,एजीएम, वीपी ,एवीपी सहित अन्‍य लोगों ने हिस्‍सा लिया। डायरेक्टर डॉ सुनील मिश्रा ने बताया कि टॉप पैकेज पर प्लेस्ड छात्रों को सम्मानित किया। बीटेक से 18 लाख के पैकेज पर KMPG में प्लेस्ड छात्र सत्यम चौधरी कार्यक्रम के हीरो रहे। एमसीए की आयुषी का चयन 16 लाख के पैकेज पर हुआ है। सम्मानित होने वाले प्रमुख छात्र आर्यन भदौरिया, सुकृति,प्रियांशु भारद्वाज, गगनजोत सिंह,आर्यन शर्मा,विशाल तिवारी को एक्स्ट्राऑर्डिनरी अचीवमेंट के लिए सम्मानित किया गया। बी टेक के छात्रों का 90 प्रतिशत प्लेसमेंट करने के लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर पलक रस्तोगी और टीम मेम्बर प्रियदर्शन व लकी शर्मा को भी सम्मानित किया गया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर आर के तिवारी ने बताया की संस्थान के लिए एडमिशन में सहयोग करने वाले प्रमुख एजुकेटर्स को सम्मानित किया गया।

एक्‍यूरेट को बड़ी जिम्‍मेदारी
इस अवसर पर एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने कहा स्वायत्तता केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित और उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रदान करने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा सक्षम, आत्मविश्वासी और भविष्य के लिए तैयार प्रोफेशनल बनाना है जो वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सके। एक्यूरेट का विज़न शिक्षा, कौशल, अनुसंधान, नवाचार और रोजगार क्षमता को एक साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि स्वायत्तता प्राप्त होने के बाद संस्थान उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने, नई तकनीकों एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान आयोजित एजुकेटर्स मीट में नई शिक्षा नीति (NEP), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, कौशल आधारित शिक्षा, उद्योग-अकादमिक सहयोग तथा भविष्य की उच्च शिक्षा पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित शिक्षाविदों ने शिक्षा में नवाचार, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगारपरक शिक्षा को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।