द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्‍ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा विनोद साहनी गोंडा की हत्या कर दी गई। पीडित परिवार से मिलने जा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी काशीराम के सांसद चंद्रशेखर रावण के काफ‍िले पर हमला किया गया। यह असंवैधानिक और आपराधिक श्रेणी में आता है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई इस मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों पर सख़्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही मांग की कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा और बढ़ाई जाए। दूसरे जिलों में और स्टेट में जाने पर उन्हें अलग से एस्कॉर्ट दी जाए। मृतक के परिवार को एक नौकरी और एक करोड रुपए की राशि मदद के तौर पर दी जाए। यह ज्ञापन और एक दिवसीय धरने का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी काशीराम राजकुमार भाटी राजू प्रधान मकोड़ा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर राजकुमार ने कहा एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद का बढ़ता हुआ कद और आजाद समाज पार्टी का बढ़ता जनाधार देखकर सत्ता पक्ष के लोग बौखलाए हुए हैं। इसीलिए इस तरह के आपराधिक कृत्य कर रहे हैं। इस अवसर पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह दुबली, मुख्य जिला प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार, एडवोकेट ओ पी माधुर, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश आजाद, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट संजीव कुमार,भीम आर्मी उपाध्यक्ष राजकुमार, जिला उपाध्यक्ष आज समाज पार्टी हरिश्चंद्र गौतम, भीम आर्मी महासचिव विविध प्रधान सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।