-परेशान छात्र ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल
-छात्र का कहना अन्य छात्र भी हैं परेशान
द न्यूज गली,ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित लॉयड बिजनेस स्कूल पर एक छात्र ने हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। छात्र का कहना है कि एडमीशन कैंसल करने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन के द्वारा फीस वापस नहीं की जा रही है। फीस वापस करने के नाम पर आए दिन कॉलेज बुलाकर परेशान किया जाता है। कॉलेज का चक्कर लगाते कई दिन बीत चुके हैं। परेशान होकर छात्र ने विभिन्न आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। छात्र ने मांग की है कि उसकी एडमीशन फीस वापस की जाए। कॉलेज द्वारा फीस वापस न करने पर छात्र ने लीगत एक्शन लेने की बात कही है। मामले में कॉलेज का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया लेकिन जवाब नहीं मिला।
Greater Noida: लॉयड कॉलेज पर छात्र ने लगाया हैरेसमेंट का आरोप @EduMinOfIndia @lloydlbspgdm @dmgbnagar pic.twitter.com/KCLm1UqmLm
— The News गली (@The_News_Gali) September 30, 2026
यह है आरोप
मूलरूप से रायबरेली के रहने वाले छात्र आदित्य पटेल का कहना है कि उन्होंने लॉयड बिजनेस स्कूल में एडमीशन लिया था। कॉलेज ने एक लाख रुपए फीस जमा करने के लिए कहा था। बाद में कॉलेज ने और पैसे मांगे। जब मैने और पैसा देने से मना किया और अपनी एडमीशन फीस वापस मांगी तो कॉलेज ने कहा कि हमारे यहां पर रिफंड नहीं होता है। छात्र का आरोप है कि बाद में कॉलेज ने उसका एडमीशन कैंसल कर दिया। बाद में कॉलेज ने कहा कि आप ने दो दिन क्लास की है इसलिए फीस वापस नहीं होगी। पीडित छात्र का कहना है कि मैने कॉलेज से कहा कि आप एक माह का पैसा काट लो बाकी फीस वापस कर दो।
आदित्य का कहना है कि फीस वापस पाने के लिए कई दिनों से कॉलेज का चक्कर लगा रहे हैं।



