-गंदे पानी के कारण सोसायटी में लोग हो रहे बीमार
-बिल्‍डर ने नहीं जमा किया था गंगा वाटर का बिल

द न्‍यूज गली, नोएडा: नोएडा सेक्‍टर 94 में स्थित सुपरनोवा सोसायटी की गिनती सबसे ऊंची सोसायटी में होती है। जिसमें 44 से 80 फ्लोर तक की बिल्डिंग है। इस सोसायटी में करोड़ों रुपए तक के फ्लैट हैं। करोड़ों रुपए का फ्लैट लेने वाले लोग तमाम सुविधाएं चाहते हैं। लेकिन आलम यह है कि सुपरनोवा सोसायटी में रहने वाले लोगों को साफ पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। सोसायटी में आने वाले गंदे पानी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। पानी में बदबू के साथ ही कीड़े भी आ रहे हैं। सोसायटी के लोगों ने बिल्‍डर प्रबंधन के साथ ही नोएडा प्राधिकरण से भी व्‍यवस्‍था में सुधार की मांग की है।

आ रहा है काला पानी
सोसायटी एओए प्रबंधन का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सोसायटी में गंदा पानी आ रहा है। पानी काला होने के साथ ही उसमें से कीड़े भी आ रहे हैं। इस कारण कुछ लोगों को त्‍वचा रोग हो गया है। सोसायटी के लोगों ने इस पानी का उपयोग बंद कर दिया है। लोग खरीदकर पानी मंगा रहे हैं। पता चला है कि बिल्‍डर ने पिछले कुछ वर्ष से गंगा वाटर सप्‍लाई का बिल ही जमा नहीं किया है। पूर्व में यह बिल 48 लाख रुपए था, ब्‍याज लगकर यह बिल अब 70 लाख हो गया है।