द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: आराध्या एक अहसास फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में नॉलेज पार्क में स्थित ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर एवं ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष डा. एनसी शर्मा को ज्ञान गौरव सम्‍मान-2026 से सम्‍मानित किया गया। यह सम्‍मान उन्‍हें शिक्षा जगत में उनके द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान, शिक्षा उपरांत उत्तम नौकरी प्राप्त करने हेतु प्लेसमेंट सेल द्वारा ट्रेनिंग, एवं विद्यार्थियों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने के अति महत्वपूर्ण कार्य करने हेतु ,फाउंडेशन द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर एनसी शर्मा ने कहा कि यह मेरे द्वारा गत 25 वर्षों में किए गए कार्यों का मूल्यांकन कर मुझे यह सम्मान प्रदान किया गया है। एनसी शर्मा ने अपने संस्थान के चेयरमेन डॉक्टर विनोद सिंह, प्राचार्य डॉ लोकेश शर्मा, शिक्षाविद डॉ अर्चना सिंह व अन्‍य लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।