द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में 2025 में बीटेक और एमबीए उत्तीर्ण छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दी़क्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डा0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति डा0 जय प्रकाश पाण्डेय थे। दीक्षान्त समारोह की शुरूआत वैदिक मन्त्रोच्चार व भव्य शैक्षणिक शोभा यात्रा और दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि के द्वारा वर्ष 2025 मे बीटेक और एमबीए उत्तीर्ण छात्रों को उपाधियॉ प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि ने कहा कि सफलता के लिए केवल ज्ञान ही काफी नही है, बल्कि सत्यनिष्ठा और निरंतर सीखते रहने की ललक ही आपको राष्ट्र की प्रगति में भागीदार बनाती है। संस्थान के महानिदेशक डा0 बीएमके प्रसाद एवं संस्थान की निदेशक डा0 संगीता मंगेश कार्यकर्ते ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह अपने कार्य क्षेत्र मे संस्थान के मूल्यों और नैतिकता को सदैव सर्वोपरि रखें।
कार्यक्रम के अन्त में संस्थान की उपनिदेशक प्रो0 संघमित्रा वी अरोडा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होने मुख्य अतिथि कुलपति डा0 जय प्रकाश पाण्डेय, संस्थान के महानिदेशक डा0 बीएमके प्रसाद एवं संस्थान की निदेशक डा0 संगीता मंगेश कार्यकर्ते, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष ,संकाय सदस्यों और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुये दीक्षान्त समारोह के सफल समापन की घोषणा की।