-स्‍कूल के 25 से अधिक छात्रों ने प्राप्‍त किया 90 प्रतिशत से अधिक अंक
-विभिन्‍न विषयों में स्‍कूल के छात्रों ने प्राप्‍त किया 100 में 100 नंबर

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सीबीएसई 10 के बोर्ड इग्‍जाम में ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा में आरव पूनिया ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर स्‍कूल में प्रथम व शेख ताज व अंजनी सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर संयुक्‍त रूप से स्‍कूल में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है। स्‍कूल के लगभग 25 से अधिक छात्रों ने परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्‍त किया। साथ ही विभिन्‍न विषयों में भी छात्रों ने 100 में से 100 नंबर प्राप्‍त किए हैं। स्‍कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों को बधाई दी।

श्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र
परीक्षा में ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के अंकदेव पांडेय 97, प्रगति चौहान ने 99, आरिनी सिंह ने 95.4, ओजस्व खारी ने 94.8, पियूष वर्मा ने 94.2, वत्सल श्रीवास्तव ने 93.8, निवेदिता ने 93.4, प्रश्रय वत्स ने 93.4, इशिता शर्मा ने 93.2, राजदीप विश्वकर्मा ने 93, सोम्यता यादव 92.6, अथर्व सेंगर ने 92.6, ऋषभ भटनागर ने 92.2, अभिनव प्रभात ने 92, आयुष कुशवाहा ने 91.8, नाइनेशिया ने 91.4, शिवान्या ने 91.4, पंक्टि मोहन ने 91 तान्या ढोलानी ने 90.2 व कृतिका भाटी 90 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किया। साथ ही स्‍कूल के शेख ताज ने अंग्रेजी में, अंजनी सिंह ने सामाजिक विज्ञान में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में आरव पूनिया, अंजनी सिंह, अंकदेव पांडेय, पियूष वर्मा, आयुष कुशवाहा, तान्या ढोलानी ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू कौल रैना ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।