-भारतीय किसान यूनियन ने तीनों प्राधिकरण पर की महापंचायत
-धरने में बड़ी संख्‍या में शामिल हुई महिलाएं

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: लंबे समय से चली आ रही अपनी विभिन्‍न मांगों के समर्थन में भारतीय किसान य‍ूनियन ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण पर एक साथ महापंचायत की। महापंचायत में हजारों की संख्‍या में किसान शामिल हुए। जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। मौके पर पहुंचकर महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने संबोधित किया। उनके संबोधन के बाद किसानों में जोश आ गया। राकेश टिकैत ने घोषणा की कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं हो जाती है तीनों प्राधिकरण पर धरना जारी रहेगा।

किसानों की मांग
धरने को देखते हुए तीनों प्राधिकरण पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। महापंचायत में जिले के सैकड़ों गांवों से हजारों किसानों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। अंसल गोल्फ से हजारों की संख्या में किसान पैदल चलकर यमुना प्राधिकरण के सामने रोड पर पहुंचे और रोड पर ही धरने पर बैठ गए। किसानों को संबोधित करते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने कहा जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा किसान रोड पर ही रहेगा। पिछले काफी समय से किसानो की मांगे लंबित है। प्राधिकरणों ने किसानों के कोई भी कार्य एवं उनकी मांगों पर खरे नहीं उतरे हैं बार-बार वादा खिलाफी की है। किसानों ने मांग की कि 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, 10 प्रतिशत किसान कोटा के प्लॉट और आबादी निस्तारण का कार्य तुरंत पूरा किया जाए। क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी, नहरों में पानी की कमी और बढ़ी हुई बिजली दरों पर तुरंत रोक लगाई जाए। किसानों की जमीनों के गलत तरीके से हुए अधिग्रहण को लेकर प्रशासन अपनी नीति स्पष्ट करे। जेवर एयरपोर्ट के युवाओं को रोजगार दिया जाए। भूमिहीन किसानों को 120 मी का प्लाट दिया जाए। इस अवसर पर राजपाल शर्मा, अनुज भाई, राजवीर लवानिया, पवन खटाना, अनित कसाना, मटरू नागर, सुरेंद्र नागर, बेली भाटी, शमशाद सैफी, अकबर अली, सुनील प्रधान, योगेश भाटी, राजीव मलिक, बलजीत नागर, रॉबिन नागर, भगत सिंह प्रधान, विनोद शर्मा, इंद्रेश चेची, सुंदर खटाना, पवन नागर, संदीप खटाना, कोशिंदर खटाना, सहित बड़ी संख्‍या में किसान मौजूद थे।