द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12 वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। अच्‍छा नंबर प्राप्‍त कर छात्रों ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र खुशी से झूम उठे। परीक्षा में विद्यालय की छात्रा एंजेल शर्मा ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 95.4 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं प्राची नागर ने साइंस स्ट्रीम में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू कौल रैना ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी। उन्‍होंने छात्रों के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना की।

छात्रों की शानदार सफलता
परीक्षा में आयुष भाटी एवं स्वास्ति आर्या ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तेजस कसाना ने साइंस स्ट्रीम में 92 प्रतिशत अंक अर्जित किए। देवांश त्रिपाठी एवं कायना भाटी ने साइंस स्ट्रीम में 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में चेतना कौर ने 91 तथा पारस शर्मा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।