द न्यूज गली, नोएडा : नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्या सोसायटी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 21वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद फ्लैट से ऊंची लपटें और घना धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे सोसायटी के लोगों में दहशत फैल गई।
छह गाड़ियां मौके पर भेजी गई
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और छह फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और गौतमबुद्ध नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) भी मौके पर पहुंचे और स्थिति की निगरानी की।
Noida: नोएडा के सेक्टर 119 स्थित Aranya Society में भीषण आग लग गई pic.twitter.com/zGHT7Qa2cr
— The News गली (@The_News_Gali) June 29, 2026
प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह एसी यूनिट से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आग के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
दमकल विभाग के अनुसार, अब तक किसी के फ्लैट में फंसे होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, जबकि फ्लैट को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
