-पीडित छात्रों ने भी AKTU में साधा है संपर्क
-AKTU वीसी का कहना छात्रों के बयान के आधार पर होगी कार्रवाई

द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: जीएल बजाज कॉलेज के द्वारा छात्रों के साथ किए गए एडमीशन फ्रॉड मामले की जांच AKTU ने लखनऊ में शुरू कर दी है। AKTU ने एकत्र किए गए कागजों के आधार पर जांच शुरू की है। जीएल बजाज के फ्रॉड से पीडित काफी छात्रों ने भी AKTU में संपर्क साधा है। उनका बयान भी दर्ज किया जा रहा है। AKTU के वीसी जेपी पांडे का कहना है कि टीम कॉलेज में इसलिए नहीं जा रही है कि एडमीशन फ्रॉड से नाराज छात्र टीम को देखकर हंगामा कर सकते हैं। ऐसे में पीडित छात्रों की जानकारी जुटा व उनसे वार्ता कर जांच शुरू हो गई है। जांच के आधार पर कॉलेज पर कार्रवाई अवश्‍य होगी।

ऐसे किया जीएल बजाज ने फ्रॉड
जीएल बजाज कॉलेज ने अपने यहां उपलब्‍ध एमबीएम की सीट पर अधिक छात्रों को डायरेक्‍ट एडमीशन दे दिया था। छात्रों से कोर्स के साथ ही हास्‍टल व यूनिफार्म की फीस भी जमा करा ली थी।कॉलेज को उम्मीद नहीं थी कि की काउंसिलिंग से उनके यहां पर छात्रों का अधिक प्रवेश होगा। कॉलेज में उपलब्‍ध सीट के सापेक्ष काउंसलिंग से अधिक छात्रों ने एडमीशन ले लिया था। जिन छात्रों को कॉलेज ने डायरेक्‍ट एडमीशन दिया था बाद में उन्‍हें प्रवेश देने से मना कर दिया। इस कारण छात्र भड़क गए थे। नाराज छात्रों ने कॉलेज के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया था। बाद में कॉलेज ने दबाव बना कुछ छात्रों को मथुरा कैंपस में एडमीशन दे दिया। साथ ही कुछ को ग्रेटर नोएडा कैंपस में पीजीडीएम कोर्स में काफी कम फीस में एडमीशन दे दिया। अन्‍य छात्र अभी भी परेशान हैं।