द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा ने छात्रों को जोड़ने के लिए समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर के नेतृत्व में नॉलेज पार्क में कैंप लगाया। छात्रों की तमाम समस्याओं को सुना और उन्हें हल कराने का आश्वासन दिया। कैंप में बड़ी संख्या में छात्रों ने सपा की सदस्यता ली। मोहित नागर का कहना है कि आने वाले दिनों में नॉलेज पार्क के विभिन्न कॉलेजों में कैंप लगाए जाएंगे। छात्रों के द्वारा जो समस्याएं बताई गई हैं उन्हें हल कराने के लिए जल्द ही कॉलेजों के प्रबंधन से वार्ता की जाएगी। यदि समस्याएं हल नहीं होती हैं तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्ण रावल, प्रिंस भाटी, विपिन नागर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
