-विद्यार्थियों से अपील सेवा को बनाएं जीवन का हिस्सा
-छात्रों ने सोनू सूद के सेवा के कार्यों को सराहा
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद गलगोटियास यूनिवर्सिटी के Rotaract Club की इंस्टॉलेशन एंड पिनिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के तौर पर छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने सामुदायिक सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कोविड-19 महामारी के दौरान के अपने अनुभवों और उसके बाद से जारी अपने सामाजिक कामों को याद करते हुए सूद ने बताया कि जरूरतमंद लोगों के साथ सीधे काम करने से उन्होंने क्या सीखा। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने आसपास की जरूरतों को समझें और समाज को कुछ लौटाने के अपने तरीके खुद तलाशें।गलगोटियास यूनिवर्सिटी में अपने अनुभव और यहां के छात्रों को मिलने वाले अवसरों पर बात करते हुए सूद ने कहा कि गलगोटियास जैसी यूनिवर्सिटी में पढ़कर मुझे भी गर्व महसूस होता। उन्होंने छात्रों के साथ एक फायरसाइड चैट में भी हिस्सा लिया। सेरेमनी के साथ Rotaract Club की कमान 2026–27 के लिए नई टीम को सौंपी गई, जिसमें निवर्तमान टीम ने अपनी जिम्मेदारियां नए नेतृत्व को सौंपीं। कार्यक्रम में फोर-वे टेस्ट (Four-Way Test), चेंज ऑफ गार्ड और कॉलरिंग सेरेमनी, शपथ ग्रहण तथा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की इंस्टॉलेशन शामिल रही।
छात्रों के हुनर को सराहा
इस अवसर पर गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि कोविड के दौरान सोनू सूद का काम और उसके बाद से समाज के साथ उनका लगातार जुड़ाव छात्रों के सामने सेवा का एक बड़ा उदाहरण रखता है। Rotaract के जरिए हमारे छात्रों को यह मौका मिलता है कि वे क्लासरूम से बाहर निकलकर अपने आसपास की जरूरतों को समझें और ऐसे तरीकों से योगदान दें जो व्यावहारिक हों और लगातार चलते रहें।नई टीम 2026-27 के कार्यकाल में क्लब की गतिविधियों और सामुदायिक सेवा से जुड़ी पहलों का नेतृत्व करेगी। ऐप फेयर 2026 में छात्र डेवलपर्स से सोनू सूद ने मुलाकात की। सेरेमनी के बाद सोनू सूद गलगोटियास यूनिवर्सिटी के iOS डेवलपमेंट सेंटर पहुंचे, जहां ऐप फेयर 2026 में छात्रों के बनाए एप्लिकेशन प्रदर्शित किए गए थे। उन्होंने लाइव डेमो देखे और छात्रों से उनके ऐप के पीछे के विचार, उन्हें बनाने के सफर और जिन समस्याओं को वे हल करना चाहते हैं, उन पर बातचीत की। प्रदर्शनी यूनिवर्सिटी के iOS स्टूडेंट डेवलपर प्रोग्राम पर आधारित है, जो Apple और Infosys द्वारा संचालित है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, तीन बैच के छात्रों ने App Store पर 84 एप्लिकेशन लॉन्च किए हैं, 20 से अधिक और ऐप अभी बन रहे हैं तथा इस प्रोग्राम से छात्रों के तीन स्टार्टअप भी निकले हैं।


