द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: लॉयड कॉलेज में मानव संसाधन प्रौद्योगिकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें देश की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़े 40 से अधिक HR प्रोफेशनल्स एवं रिक्रूटर्स ने सहभागिता की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मानव संसाधन के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल तकनीक और उभरती HR प्रथाओं की भूमिका पर चर्चा करना तथा विद्यार्थियों को उद्योग की बदलती जरूरतों से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी के मुख्य संबोधन से हुई। उन्होंने HR के बदलते स्वरूप और AI आधारित तकनीकों के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भर्ती, टैलेंट एनालिटिक्स और कर्मचारी अनुभव जैसे क्षेत्रों में तकनीक तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने HR प्रोफेशनल्स से तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को लगातार अपडेट करने तथा तकनीक के साथ मानवीय
को बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. रिपुदमन गौर, डीन, लॉयड बिजनेस स्कूल ने HR विशेषज्ञों के साथ संवाद किया।
सीखने का मिला अवसर
कार्यशाला में डॉ. सौमेंद्र मोहंती, प्रो. मोहित अग्रवाल और डॉ. रागिब ने प्रशिक्षक एवं विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने HR में AI और तकनीक के व्यावहारिक उपयोग, आधुनिक भर्ती प्रक्रियाओं, टैलेंट मैनेजमेंट तथा भविष्य के कार्यस्थल में आवश्यक कौशल पर जानकारी साझा की। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न संगठनों से आए HR विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिला। इस संवाद के माध्यम से छात्रों ने उद्योग की अपेक्षाएँ, उभरते HR रुझान और प्रौद्योगिकी-आधारित कार्यस्थल में आवश्यक कौशल को समझा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. फेहमीना खलीक, एसोसिएट डीन ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और HR विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त ज्ञान को उद्योग की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने तथा भविष्य के लिए तैयार होने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।



