द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बिश्‍नूली गांव के रहने वाले सुमित पंडित को समाजवादी पार्टी युवजन सभा गौतमबुद्धनगर का जिला उपाध्‍यक्ष बनाया गया है। पार्टी के प्रति उनकी निष्‍ठा व युवाओं में उनकी पकड़ को देखते हुए युवजन सभा के प्रदेश अध्‍यक्ष अरविंद गिरि की अनुमति व संगठन की सहमति से गौतमबुद्धनगर युवजन सभा के जिलाध्‍यक्ष दीपक नागर ने सुमित को जिम्‍मेदारी सौंपी। साथ ही उमेश यादव को जिला सचिव बनाया गया। पार्टी में जिम्‍मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने सुमित व उमेश को बधाई दी। इस अवसर पर राजकुमार भाटी, सुधीर भाटी, प्रमेंद्र भाटी, हैप्‍पी पंडित, महेश भाटी सहित बड़ी संख्‍या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।