-ऑटोनोमस होने से एक्यूरेट कॉलेज में छात्रों को मिलेगी तमाम सुविधाएं
-ऑटोनोमस होने से प्रवेश के लिए एक्यूरेट की तरफ बढ़ेगा छात्रों का रुझान
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की 55वीं कार्य परिषद् की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। एक अहम निर्णय के तहत नॉलेज पार्क स्थित एक्यूरेट कॉलेज को ऑटोनोमस स्टेटस की संस्तुति प्रदान की गई। नॉलेज पार्क में अभी तक एनआइईटी कॉलेज ही ऑटोनोमस था। एक्यूरेट कॉलेज के ऑटोनोमस होने के बाद छात्रों को कॉलेज में तमाम सुविधाएं मिलेंगी। कॉलेजों के विभिन्न कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया अभी शुरू हो रही है, ऐसे में ऑटोनोमस की संस्तुति मिलना बड़ा फायदेमंद होगा। प्रवेश लेने के लिए आने वाले छात्रों का रुझान ऑटोनोमस कॉलेज की तरफ अधिक रहेगा।
क्या है ऑटोनोमस
यह सिर्फ एक प्रशासनिक शब्द नहीं, बल्कि कॉलेज की पूरी कार्यप्रणाली बदल देने वाला अधिकार है। जिसके तहत कॉलेज AKTU के तय सिलेबस से अलग अपना कोर्स डिजाइन कर सकेगा। तेजी से बदलती इंडस्ट्री के हिसाब से नई टेक्नोलॉजी और स्किल बेस्ड प्रोग्राम शुरू कर सकेगा।परीक्षा, मूल्यांकन और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग में लचीलापन आएगा और छात्रों को रियल-टाइम इंडस्ट्री एक्सपोजर और बेहतर प्लेसमेंट अवसर मिलेंगे। ऑटोनोमस अर्थात डिग्री AKTU की, लेकिन पढ़ाई और दिशा कॉलेज की होगी। ऑटोनोसम होने से कॉलेज में स्टार्टअप, रिसर्च और इंडस्ट्री पार्टनरशिप को बढ़ावा मिलेगा। दूसरे कॉलेजों के लिए रोल मॉडल बन सकता है। इसके साथ ही एकेटीयू ने अपनी बैठक में मिर्जापुर, बस्ती, गोंडा और प्रतापगढ़ के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में सह-आचार्य और आचार्य पदों पर भर्तियों को मंजूरी दी है। IET, CAS, FOAP लखनऊ और UPID नोएडा में भर्ती और प्रमोशन प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है। इंजीनियरिंग कॉलेजों में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए एजेंसी चयन को हरी झंडी भी दी है।


