द न्यूज गली, नोएडा : सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर स्थित गली नंबर-दो में मंगलवार को इलेक्ट्रिक्स सामान के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में फ्रिज, कूलर समेत अन्य इलेक्ट्रिक सामान रखा हुआ था। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।अग्निशमन कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के दौरान गोदाम में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

मनीष शर्मा का है गोदाम
जिस गोदाम में आग लगी है वह मनीष शर्मा का है। आग लगने के बाद वह मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का आकलन किया है। वही फायर विभाग की टीम भी मामले की जांच कर रही है।
