-निवासियों ने लगाया जबरन हैंडओवर का आरोप
-बाउंसर बुलाकर डराने का किया प्रयास

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में स्थित C ZAR सोसायटी लगातार विवादों में बनी हुई है। अब Supertech C ZAR, Omicron-1 में सोसायटी के मेंटेनेंस हैंडओवर को लेकर विवाद गहरा गया है। निवासियों का आरोप है कि मौजूदा फैसिलिटी मैनेजमेंट व्यवस्था को कथित तौर पर बलपूर्वक अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास किया गया। इस दौरान बाउंसरों बुलाकर डराने का भी प्रयास किया गया। मामले की शिकायत अधिकारियों से करने के साथ ही अधिवक्‍ता वीके शर्मा ने न्‍यायालय में भी याचिका दायर की थी।
न्यायालय ने विवादित हैंडओवर, मेंटेनेंस व्यवस्था के संबंध में Status Quo बनाए रखने का निर्देश दिया है। यह निर्देश सक्षम न्यायालय/उच्च न्यायालय के आगामी आदेशों के अधीन रहेगा।

एसोसिएशन को लेकर पहले से विवाद
अधिवक्ता वीके शर्मा का कहना है कि वर्तमान Association of Apartment Owners (AOA) का गठन ऐसे चुनाव के माध्यम से हुआ, जिसमें करीब 2,000 यूनिट्स में से 1,800 से अधिक निवासियों को कथित तौर पर भाग लेने का अवसर नहीं मिला। आरोप है कि पिछले वर्ष भी एसोसिएशन की ओर से मौजूदा फैसिलिटी मैनेजमेंट व्यवस्था को अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास किया गया था। उस समय उन्होंने IRP के समक्ष आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा था कि सोसायटी से जुड़े कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य अभी लंबित हैं। उनके अनुसार, IRP ने आपत्ति स्वीकार की और मौजूदा व्यवस्था जारी रही। एसोसिएशन द्वारा मेंटेनेंस हैंडओवर को लेकर NCLAT का रुख किया गया। वहां भी प्रस्तावित हैंडओवर के खिलाफ हस्तक्षेप किया। बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा Supertech परियोजनाओं से संबंधित मामलों पर विचार एवं निगरानी के लिए Apex Court Committee गठित किए जाने के बाद संबंधित दोनों मामले निस्तारित हो गए। आरोप है कि Restoration Application पर सुनवाई और निर्णय का इंतजार किए बिना, करीब तीन दिन पहले कुछ लोगों ने बाहरी बाउंसरों की मदद से मेंटेनेंस व्यवस्था अपने हाथ में लेने का प्रयास किया। लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।