द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सेक्टर P-3 निवासियों के लिए विधायक धीरेन्द्र सिंह के सौजन्य से टीम RWA, सेक्टर P-3 द्वारा सेक्टरवासियों के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म के विशेष शो का आयोजन किया गया। शो में सेक्टर P-3 के लगभग 223 निवासी अपने परिवार सहित शामिल हुए और सभी ने एक साथ फिल्म का आनंद लिया। ‘हनुमान अंश’ फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन एवं आध्यात्मिक संदेशों से प्रेरित है। फिल्म को परिवार सहित एक साथ देखने का अनुभव सेक्टरवासियों के लिए आध्यात्मिक, भावनात्मक एवं मनोरंजक रहा। सेक्टरवासियों ने विधायक धीरेन्द्र सिंह का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, एकता एवं सकारात्मक वातावरण को मजबूत करते हैं। RWA अध्यक्ष अमित भाटी ने बताया कि टीम RWA का उद्देश्य केवल सेक्टर के विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेक्टरवासियों के बीच आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी प्रेरणादायक फिल्म को परिवार सहित एक साथ देखने का अवसर सभी सेक्टरवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।