द न्यूज गली,ग्रेटर नोएडा: देवरिया में आयोजित स्कूल स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गुरू रंजीत अखाड़े के पहलवान अखिलेश ने गोल्ड मेडल जीता। रंजीत पहलवान ने बताया कि अखिलेश ने क्वार्टर फाइनल में लखनऊ के पहलवान अरविंद को हराया और सेमीफाइनल में गोरखपुर हॉस्टल के पहलवान गौरव को हराया । फाइनल में आगरा के पहलवान सुमित को हरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया । जीत दर्ज करने पर अखिलेश का चयन राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए हुआ है । इससे पहले भी अखिलेश ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर अनको मेडल जजीते हैं। अखिलेश की इस उलब्धि पर लोगो ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर योगी भाटी, जितेंद्र भाटी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेंद्र भाटी,अमित भाटी, चमन कसाना, पवन भाटी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
