द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा:ईशान कॉलेज में घुसकर कुछ लोगों ने एक दिन पूर्व जमकर हंगामा किया था। उन लोगों ने स्‍वयं को सपा का नेता बताया था। जिसके बाद से कॉलेज की फैकल्‍टी डरी हुई है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि सपा नेता कुछ लोगों ने कॉलेज में जबरन प्रवेश‍ किया। जबकि इनका कोई रिश्तेदार, परिवार का सदस्य एवं गांव का व्यक्ति कालेज में नही पढता है।आरोप लगाया कि इन लोगों ने कालेज में घुसकर महिला स्टाफ से बदतमीजी की और तोडफोड का पूरा प्रयास कि किया।

उपस्थिति थी कम
मामले में कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कुछ छात्र कालेज में पढाई करने के बजाय नौकरी पर जाते है, जिस कारण विगत वर्षो में इनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत से बहुत कम थी। इन छात्रों ने लिखित में 75 प्रतिशत उपस्थिति का आश्वासन दिया, लेकिन इस वर्ष भी ये नौकरी करते रहे और कालेज लगातार नही आयें। जिस कारण विश्वविद्यालय ने इनको परीक्षा देने से रोक दिया।कालेज के प्राचार्य ने तीन महीने तक इनकों निशुल्क पढाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन उपरोक्त छात्रों एवं बाहरी व्यक्ति वीडियों बनाने और कालेज को बदनाम करने मे लगे रहे। इसलिये कालेज की मेडिकल फैकल्टी ने सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया है कि पुलिस प्रशासन इन आराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करें, अन्यथा 5 या 6 अक्टूबर को सभी मेडिकल फैकल्टी सडक पर उतरकर धरना देगी और उत्तर प्रदेश के सभी कालेजों को विरोध स्वरूप बात करने का निवेदन किया जायेगा। कालेज ने इस प्रकरण हेतु अनुशासन समिति बना दी है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि मामले में शामिल किसी छात्र को बख्‍शा नहीं जाएगा।