द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: फैशन इंडस्ड्री में बड़ा नाम आर्या फैशन व लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच एक महत्वपूर्ण करार हुआ। आर्या फैशन का यह कदम उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन को सशक्त करने की दिशा में उठाया गया एक ठोस प्रयास है। यह पहल विकसित भारत और सशक्त भारत के निर्माण के साथ-साथ युवा उद्यमियों को तैयार करने और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर Lloyd Institute के डीन डॉ. एसपी. द्विवेदी एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही।

रोजगार के नए अवसर
इस अवसर पर Aarya Fashions की संस्थापक एवं CEO डॉ. खुशबू सिंह ने कहा Aarya Fashions सदैव नौजवान पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। हम युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेंगे और ऐसी जॉब अपॉर्चुनिटीज क्रिएट करेंगे जो उन्हें अपना करियर चुनने में मदद करें। हमारा मानना है कि जब एक युवा अपनी पढ़ाई पूरी कर वर्किंग प्लेटफॉर्म पर आता है, तभी वह सही मायने में समझ पाता है कि उसे अपने करियर को किस दिशा में ले जाना है। इसलिए Aarya Fashions कई ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम्स युवाओं को ऑफर करता है जो उन्हें करियर के कई रास्ते दिखाएंगे और सही मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने कहा Lloyd Institute of Engineering and Technology के साथ हुआ यह MoU छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोजर, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करेगा। डॉ. एसपी द्विवेदी एवं Lloyd Institute की टीम के सहयोग से Aarya Fashions छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने हेतु विशेष स्किल डेवलपमेंट मॉड्यूल भी संचालित करेगा। Aarya Fashions, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत राज्य के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप और रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।


